इस चैनल के माध्यम से मैं आप लोगों के सामने समाज से संबंधित विभिन्न मुद्दे जैसे पर्यावरण सुरक्षा, पालतू जानवरों से संबंधित, यातायात से संबंधित मुद्दे जैसे ओवस्पीडिंगऔर ओवरलोडिंग आदि समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर जागरूकता लाने वाली वीडियो प्रस्तुत करूंगा। इन वीडियो को प्रस्तुत करने का मेरा उद्देश्य समाज में बदलाव लाना है ना की किसी व्यक्ति या संस्था को बदनाम करना।
समाज में आज हमें दिन प्रतिदिन ऐसी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिनका प्रभाव लोगों पर बहुत गलत पड़ता है। कई जगह नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई पड़ती और ऐसे कार्यों से सरकार को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से नुकसान भी होता है और लोगों को जान माल का खतरा भी बना रहता है।
एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हम सबका दायित्व बनता है कि हम समाज की समस्याओं को बारीकी से देखें और उनका निराकरण करने का प्रयास करें। हमें सभी कार्यों के लिए सरकार या प्रशासन को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक को अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी गंभीर होना चाहिए। हमें अपने मौलिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
