गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया वाटरमेलन डे

VK Baghpat
0
आज 27 मई को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में " *वाटरमेलन डे "* मनाया गया जिसके अंतर्गत कक्षा नर्सरी से तीन तक के सभी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा अपनी कक्षा अध्यापिकाओं की मदद से विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट वर्क के माध्यम से वाटरमेलन की छटा बिखेरी तथा सभी बच्चों ने तरबूज को क्यों और कैसे खाएं इस बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित चौहान जी ने कहा कि आज अधिकतर बच्चे जंक फूड पसंद करते हैं तथा प्राय: ऐसा देखा गया है कि बच्चे हरी सब्जियों और फलों का सेवन कम करते हैं। अतः यह विषय सोचनीय है और विद्यालय इस दिशा में अपने दायित्व को निभाते हुए इस प्रकार की गतिविधियां करवाता है ताकि बच्चे स्वास्थ्यवर्धक चीजों में रुचि लें और उसे प्रेम से खाएं।  इस मौके पर सभी बच्चों ने तरबूज की गुणवत्ता के बारे में जाना तथा गर्मियों में यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है इसके बारे में रोचक तथा कलात्मक तरीके से अपने अध्यापकों से सीखा। इसके साथ ही कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों के मध्य "फ्री हैंड ड्राइंग" प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों ने अपनी कल्पना के  विभिन्न रंगों से विभिन्न भावनाओं की इंद्रधनुषी  छटा  उकेरी । फ्री हैंड ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा चार से एकता नैन तथा कक्षा छह से अश्वनी तथा कक्षा चार से गरिमा तथा कक्षा छह से धारवी  द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर कक्षा पांच से माही तथा कक्षा  सात से देवांश तथा इकरा रहे। इस अवसर पर संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज,आनंद, मनोरमा, नुसरत,अंजू, प्रीति, सानिया,नेहा,करिश्मा,इंदु, कविता,पारुल,ज्योति,हमरा,पुष्पा,रितेश,बबीता,ता टीना, सोनिया आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)